फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ladakhi filmmaker Stanzin Jigmet wins gold at the Student Academy Awards.

लेह: लद्दाख के स्टैनजिन जिग्मेत ने रचा इतिहास, 'द ड्रैगन लेटर' के लिए जीता गोल्ड

Wed, 16 Sep 2026 12:48 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क लेह
अमर उजाला, नेटवर्क लेह Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 16 Sep 2026 12:48 PM IST
सार

स्टैनजिल स्टैनजिन ने अपनी फिल्म द ड्रैगन लेटर के लिए 2026 स्टूडेंट एकेडमी अवॉर्ड्स में नैरेटिव श्रेणी का गोल्ड अवॉर्ड जीता।

विज्ञापन
Ladakhi filmmaker Stanzin Jigmet wins gold at the Student Academy Awards.
स्टूडेंट एकेडमी अवॉर्ड्स - फोटो : संवाद

विस्तार

 लद्दाख के फिल्मकार स्टैनजिन जिग्मेत ने अपनी फिल्म द ड्रैगन लेटर के लिए 2026 के स्टूडेंट एकेडमी अवॉर्ड्स में नैरेटिव श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

स्पेन के एस्कोला सुपीरियर डी सिनेमा ई ऑडियोविजुअल्स डी कैटालुन्या (एस्काक) में अध्ययनरत जिग्मेत ने 14 सितंबर को टोरंटो में आयोजित 53वें स्टूडेंट एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में गोल्ड अवॉर्ड हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में दुनियाभर के 894 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से 2,972 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। ऐसे में जिग्मेत की यह उपलब्धि लद्दाख और भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

1972 में स्थापित स्टूडेंट एकेडमी अवॉर्ड्स दुनियाभर के उभरते हुए फिल्मकारों को सम्मानित करते हैं। इस वर्ष पुरस्कार जीतने वाली सभी फिल्में 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) में एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म, लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म या डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पात्र हैं।

जिग्मेत की यह उपलब्धि उन्हें स्टूडेंट एकेडमी अवॉर्ड्स के उन प्रतिष्ठित पूर्व विजेताओं की सूची में शामिल करती है, जिनमें स्पाइक ली, पीट डॉक्टर और रॉबर्ट जेमेकिस जैसे दिग्गज फिल्मकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed