फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kashmir Cricket League: Mithali Raj said- Tremendous talent among the women cricket players of the valley

कश्मीर क्रिकेट लीग: मिताली राज ने कहा- घाटी की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में जबरदस्त प्रतिभा

Mon, 28 Aug 2023 05:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 05:28 PM IST
सार

पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा कि घाटी में महिला क्रिकेट के विकास की काफी संभावनाएं हैं। पिछले दो-तीन सालों से बीसीसीआई महिला खेल और महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन
Kashmir Cricket League: Mithali Raj said- Tremendous talent among the women cricket players of the valley
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

सेना की ओर से कश्मीर में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कश्मीर महिला क्रिकेट लीग के फाइनल में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा कि यहां की लड़कियों में जबरदस्त प्रतिभा है। उन्हें अब मौके मिलने की जरूरत है।

विज्ञापन


महिला वनडे में 7805 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालीं खिलाड़ी मिताली ने कहा कि घाटी में महिला क्रिकेट के विकास की काफी संभावनाएं हैं। पिछले दो-तीन सालों से बीसीसीआई महिला खेल और महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल डब्ल्यूआईपीएल भी अच्छा रहा है और यह खेल प्रोफाइल के लिए भी अच्छा है। हमें उम्मीद है कि अगले दो से तीन वर्षों में जम्मू-कश्मीर से कई खिलाड़ी सामने आएंगे।
विज्ञापन


उस दिन का इंतजार जब मीडिया कहेगा- अनंतनाग की लड़की, भारत की नई मिताली राज - उपराज्यपाल

वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मिताली राज की मौजूदगी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब मीडिया -चैनलों की सुर्खियों में कहा जाएगा कि अनंतनाग की लड़की, भारत की नई मिताली राज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और दूर-दराज के इलाकों में लड़कियों के बीच एक मजबूत खेल संस्कृति को लोकप्रिय बना का प्रयास करना चिनार कोर की सराहनीय पहल है। 


एलजी ने कहा,यूटी में एक नई खेल संस्कृति, पर्याप्त बुनियादी ढांचा से जम्मू-कश्मीर को खेल शक्ति बनाना है। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि जिस तरह से महिला वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 मिशन में नेतृत्व किया है, वह हर किसी के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में महिला खिलाड़ियों की सफलताओं ने उम्मीदें जगाई हैं। जम्मू-कश्मीर में प्रतिभा की कमी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed