{"_id":"6a27140adb7c5cb49b00406b","slug":"jammu-kasmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-933454-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुपवाड़ा में आयुक्त सचिव ने कुनान-पोशपोरा में विकास कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुपवाड़ा में आयुक्त सचिव ने कुनान-पोशपोरा में विकास कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा। कमिश्नर सेक्रेटरी समाज कल्याण विभाग के आयुक्त सचिव सर्मद हफीज ने जिले के कुनान-पोशपोरा का दौरा कर वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति देखी। डीसी श्रीकांत सुसे समेत कई अधिकारी दौरे में उनके साथ रहे।
ब्लॉक मुख्यालय त्रेहगाम में हुई बैठक में कमिश्नर सेक्रेटरी ने बुनियादी ढांचे, सेवा वितरण और चल रही योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और डिजिटल पहुंच जैसे अहम क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा किए गए गैप एनालिसिस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग योजनाओं का कन्वर्जेंस जरूरी है।
गैप एनालिसिस और बेसलाइन डेटा के आधार पर समग्र ग्राम कार्ययोजना तैयार की जाए। आयुक्त सचिव ने कुनान-पोशपोरा पहुंचकर जनसंपर्क कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्थानीय लोगों, बुजुर्गों और प्रमुख नागरिकों ने खेल मैदान व चिल्ड्रन पार्क बनाने, अंदरूनी सड़कों के मैकडमाइजेशन, केहमिल नाले के किनारों की सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल व सिंचाई पानी और स्कूल-स्वास्थ्य केंद्र के अपग्रेडेशन की मांगें रखीं।
विज्ञापन
कमिश्नर सेक्रेटरी ने सभी मांगों को ध्यान से सुना और भरोसा दिया कि जायज मुद्दों का संबंधित विभागों के जरिए समयबद्ध समाधान होगा। उन्होंने अफसरों को कल्याणकारी योजनाओं का 100 प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कमिश्नर सेक्रेटरी ने पीएमएमवीवाई के तहत नवजात बच्चों को उनकी माताओं के जरिए किट और एक दिव्यांग लाभार्थी को स्कूटी सौंपी। कार्यक्रम में प्रोग्राम ऑफिसर आईसीडीएस कुपवाड़ा, एसीडी, सीपीओ, एसीपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।