{"_id":"62a59eb663019d12d52d7b82","slug":"jammu-kashmir-srinagar-adil-altaf-won-gold-and-silver-medals-in-cycling-sport-in-khelo-india-youth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: दर्जी के बेटे ने खेलो इंडिया में जीता गोल्ड, यूथ गेम्स में आदिल ने झटकाए दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: दर्जी के बेटे ने खेलो इंडिया में जीता गोल्ड, यूथ गेम्स में आदिल ने झटकाए दो पदक
Sun, 12 Jun 2022 01:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:37 PM IST
सार
साइकिलिंग खेल में जम्मू-कश्मीर के आदिल अल्ताफ ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जम्मू-कश्मीर को उप-विजेता का खिताब दिलवाया है।
विज्ञापन
Cycling
- फोटो : Pixabay
विस्तार
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की साइकिलिंग स्पर्धा में आदिल अल्ताफ ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जम्मू-कश्मीर को उप-विजेता का खिताब दिलवाया है। शनिवार को ब्वॉयज वर्ग की 70 किलोमीटर स्पर्धा में आदिल ने स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। साइकिलिंग खेल में जम्मू-कश्मीर के किसी खिलाड़ी ने पहली बार दो पदक जीते हैं। आदिल के पिता श्रीनगर स्थित लाल बाजार में दर्जी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को आदिल ने 28 किमी स्पर्धा में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
श्रीनगर के लाल बाजार के रहने वाले 20 वर्षीय आदिल अल्ताफ 12वीं कक्षा के छात्र हैं। पंचकुला में मौजूद आदिल ने कहा - मैं तीन साल से साइकिलिंग कर रहा हूं, लेकिन पिछले डेढ़ साल से पेशेवर रूप से इस खेल में हूं। आदिल ने कहा, खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी एक साल से पंजाब में एनआईएस पटियाला में कर रहा था। अपना सर्वश्रेष्ठ देने का लक्ष्य तय कर सप्ताह के छह दिन रोजाना 100 से 80 किमी तक साइकिलिंग करता था। लक्ष्य सामने रखकर बाकी सबकुछ भूल गया।
विज्ञापन
पैसे की कमी न रहती तो और बेहतर होता प्रदर्शन
आदिल ने कहा परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसी वजह से प्रशिक्षण में अच्छी खुराक की कमी रही। वहीं, जम्मू-कश्मीर में साइकिलिंग ट्रैक नहीं है। ऐसे में तैयारियां के लिए पंजाब या दिल्ली ही जाना पड़ता है, जो नए खिलाड़ियों के लिए आर्थिक रूप से काफी महंगा होता है। शुक्रवार को 25 किमी की स्पर्धा में स्वर्ण जीतने से चूक जाने का मलाल है।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आदिल अल्ताफ को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने एक ट्वीट में उप-राज्यपाल ने कहा कि साइकिलिंग में जम्मू-कश्मीर उप-विजेता रहा है, जो रिकॉर्ड है।