फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: राफियाबाद में मुंदजी और कतरदजी पर्यटन स्थलों को फिर से खोला जाए

विज्ञापन
jammu kashmir news
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के राफियाबाद के निवासियों ने प्रशासन और उपराज्यपाल से मुंदजी और कतरदजी के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की मांग की है। ये पर्यटन स्थल पहलगाम आतंकी हमले के बाद से बंद पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि ये सुरम्य स्थल उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सोपोर के रफियाबाद क्षेत्र के सबसे नजदीक और सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से हैं। ये स्थल पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों को आकर्षित करते हैं और कई परिवारों विशेष रूप से युवाओं की आजीविका का साधन बनते हैं।
विज्ञापन

एक स्थानीय निवासी शब्बीर अहमद ने कहा कि इन जगहों को फिर से खोलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी जो अपनी आय के लिए पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए न केवल पर्यटकों में बल्कि स्थानीय लोगों में भी लोकप्रिय हैं और गर्मियों में काफी संख्या में स्थानीय परिवार यहां घूमने आते हैं।
विज्ञापन

एक अन्य निवासी मुदस्सिर अहमद ने भी इसी तरह की चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहलगाम की घटना के बाद से मुंदजी और कतरदजी दोनों बंद हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और उपराज्यपाल के नेतृत्व वाली सरकार से अपील की कि वे जल्द से जल्द इन्हें फिर से खोलने पर विचार करें। उन्होंने कहा, ''''हम अधिकारियों से इन स्थलों को फिर से खोलने का अनुरोध करते हैं क्योंकि रफियाबाद में ये हमारे लिए सबसे नजदीकी पर्यटन स्थल हैं और हमारी आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इतना ही नहीं हम यह भी चाहते हैं कि पर्यटन विभाग अन्य पर्यटन स्थलों की तरह इसे पर्यटन के नक्शे पर लाने में एक अहम भूमिका निभाए।''''
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि इन स्थलों को फिर से खोलने से न केवल इस क्षेत्र में पर्यटन को पुनर्जीवित किया जा सकेगा बल्कि लोगों को बहुत जरूरी आर्थिक राहत भी मिलेगी। बता दें कि अभी तक 48 पर्यटन स्थलों में से 42 को आगंतुकों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed