फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: घाटी में रात में कई जगह बारिश, तेज हवाओं से तापमान में गिरावट

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर के लाल चौक पर बारिश के दौरान गुजरते लोग।  - फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। घाटी में सोमवार रात कई जगह बारिश हुई। तेज हवा के साथ आई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मंगलवार को सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर से हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 मई को शुरुआत में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। दोपहर या शाम के समय कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 14-17 मई को मौसम ज़्यादातर सूखा रहेगा। दोपहर या शाम के समय कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 17-24 मई को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed