फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: आजादी के बाद पहली बार एलओसी से सटे सीमावर्ती गांव कधहामा तक पहुंचेगी सड़क

विज्ञापन
jammu kashmir news
कुपवाड़ा के करनाह में पहुंचे विधायक। - फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा का करनाह सेक्टर अक्सर भारत-पाकिस्तान गोलाबारी के बीच पैदा होने वाले तनाव के चलते सुर्खियों में रहता है। आज वहां भी विकास की लहर देखने को मिल रही है। कधहामा गांव के लोगों का करीब सात दशक पुराना सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत लगभग 12 करोड़ की लागत वाली एक अहम सड़क परियोजना की शुरुआत होने जा रही है। इसकी आधारशिला हाल ही में स्थानीय विधायक जावेद अहमद मिर्चल ने रखी।
विज्ञापन


इस घोषणा से गांव वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है जिन्होंने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार आजादी के बाद यह पहली बार है कि सीमावर्ती गांव कधहामा को एक उचित सड़क नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। पूर्व बीडीसी सदस्य रियाज अहमद ख्वाजा ने कहा कि वर्षों से यहां के निवासी बुनियादी सड़क संपर्क से वंचित थे और उन्हें कठिन पहाड़ी रास्तों से यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। इससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, विशेष रूप से चिकित्सा आपात स्थितियों, छात्रों के दैनिक आवागमन और आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के दौरान।
विज्ञापन

एक अन्य स्थानीय फयाज अहमद ने बताया कि खराब मौसम की स्थिति और दुर्गम रास्तों के कारण यह गांव अक्सर अन्य क्षेत्रों से कटा रहता था। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सड़क परियोजना के पूरा होने से न केवल परिवहन आसान होगा, बल्कि इस क्षेत्र के लिए विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे। वहीं स्थानीय लोगों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने आग्रह किया कि इस परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि जनता को आखिरकार अपनी लंबे समय से चली आ रही कठिनाइयों से राहत मिल सके। क्षेत्र के प्रमुख निवासियों और युवाओं ने इस परियोजना को सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय विधायक जावेद अहमद मिर्चल ने बताया कि मुझे काफी खुशी है कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ ऐसा कर पा रहा हूं जोकि आज़ादी के बाद पहली बार गांव में हो रहा है। मैं मौजूदा सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने यहां के स्थानीय लोगों की मुश्किलों को जाना और इस सड़क को मंजूरी दी। यहां के लोग बुनियादी सहूलियत से वंचित थे। इसके साथ ही आजादी के बाद पहली बार इस गांव तक गाड़ी जा पाएगी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed