{"_id":"6a8f288be3aaee2a0d0b07e1","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-997036-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: वातल कदल में भीषण आग, तीन रिहायशी मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: वातल कदल में भीषण आग, तीन रिहायशी मकान जले
विज्ञापन
मकान में लगी भीषण आग।
- फोटो : shrinagar news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पुराने शहर के वातल कदल इलाके में एक भीषण अग्निकांड में तीन रिहायशी मकान जल गए। दमकल विभाग की कई गाड़ियों और स्थानीय नागरिकों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन घरों की इमारतों समेत घरेलू सामान जल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक एक मकान में लगी और घनी आबादी व लकड़ी के पुराने ढांचे होने के कारण देखते ही देखते उसने पास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रभावित परिवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे बमुश्किल अपनी जान बचाकर बाहर निकले।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गलियों के बावजूद दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और स्थानीय पुलिस व नागरिकों के सहयोग से आग को आगे फैलने से रोका। घंटों के भारी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।