फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: खीर भवानी मेला आज, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

विज्ञापन
jammu kashmir news
गांदरबल। खीर भवानी मेला सोमवार को शुरू हो रहा है। मेले और अमरनाथ यात्रा -2026 के मद्देनजर गांदरबल पुलिस ने जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुचारु यात्रा का अनुभव मिल सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा विभिन्न स्थानों पर नाकों, गश्त और वाहन जांच को तेज कर दिया गया है। तीर्थयात्रा मार्गों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

गांदरबल पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इससे खीर भवानी मेले और अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन पर देने की अपील की है।
विज्ञापन





कुलगाम के उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा
कुलगाम। उपायुक्त शहजाद आलम ने रविवार को माता त्रिपुर सुंदरी खानबरनी, देवसर का दौरा कर वार्षिक खीर भवानी मेले के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। दौरे के दौरान डीसी ने मंदिर परिसर में सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम सुचारु रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शहजाद आलम ने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं से बातचीत की तथा उन्हें खीर भवानी मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed