{"_id":"6a31a8a104b37dcf790f806f","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-939921-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: माछिल घाटी में ओलावृष्टि से फसल तबाह, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: माछिल घाटी में ओलावृष्टि से फसल तबाह, किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा। जिले की माछिल घाटी में हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। स्थानीय भाषा में चालाबारी कही जाने वाली इस ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
दपाल और दुदी गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां खेतों में खड़ी आलू, राजमा और मक्का की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। स्थानीय किसानों के मुताबिक, इस बेमौसम ओलावृष्टि से इस सीजन की पूरी पैदावार पर असर पड़ेगा। किसानों ने कहा कि माछिल घाटी में खेती ही आजीविका का मुख्य जरिया है। फसल बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से नुकसान का तुरंत सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।