फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: बारामुला में जोरदार ओलावृष्टि, बाग-बगीचों को भारी नुकसान

विज्ञापन
jammu kashmir news
बारामुला में हुई ओलावृष्टि। - फोटो : baramula news
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कई इलाकों में मंगलवार शाम को जोरदार ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने कहर बरपाया। इससे बाग-बगीचों व फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

जिले के ऊपरी इलाकों जिनमें बारामुला शहर, पट्टन, क्रेडी और कई आसपास के क्षेत्र शामिल हैं में भारी ओलावृष्टि और बारिश हुई। इससे कुछ ही मिनटों में कई जगहें ओलों की सफ़ेद चादर से ढक गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, ओलावृष्टि की तीव्रता के कारण सेब के बागों और खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे फल उत्पादक बड़े आर्थिक नुकसान को लेकर चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि खुले में खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि वे ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करें और प्रभावित बागवानों व किसानों को ज़रूरी सहायता प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed