फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

बांदीपोरा में लश्कर के दो आतंकी मददगार हथियारों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर/बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने वीरवार को लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकी मददगारों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दहशतगर्द आतंकियों की मदद करने के साथ, युवाओं को आतंकी बनाने के लिए बरगलाते थे। इनके पास से तीन पिस्तौल, पांच हथगोले के पुलिस व स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र भी मिला है। इनकी पहचान पेठकूट बांदीपोरा निवासी मोहम्मद युसुफ वानी और बाग बांदीपोरा निवासी मंजूर अहमद शाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि दो आतंकी मददगार एक सफेद स्कार्पियो वाहन में हथियारों के साथ वहां से गुजरने वाले हैं। इस पर पेठकोट थाने के लाल किला मोड़ पर एक नाका लगाया गया। एक सफेद स्कार्पियो वाहन (जेके 05 एच /0622) में दो संदिग्ध दिखाई दिए। इन्हें रोक कर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वे जहां लश्कर के कुछ सक्रिय आतंकियों के संपर्क में थे और उन्हे ंखाने, ठहरने, परिवहन की मदद करने के अलावा हथियार भी उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन

आतंकियों ने इन दोनों को युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने और जिले में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने का भी काम सौंपा गया था।पुुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फर्जी पहचान पत्र का कर रहे थे इस्तेमाल
पकड़े गए दोनों आतंकी मददगाह सुरक्षाबलों को चकमा देने के लिए फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करते थे। इनके पास से एक पुलिस विभाग और दूसरा स्वास्थ्य विभाग का पहचान पत्र मिला है।
----------
ये हथियार मिले
तीन पिस्तौल, 24कारतूस, पांच हैंड ग्रेनेड व मैगजीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed