फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news,bank loot in shrinagar

श्रीनगर में ग्रामीण बैंक की शाखा से आतंकियों ने लूटे 3.5 लाख रुपये

विज्ञापन
jammu kashmir news,bank loot in shrinagar
श्रीनगर। शहर के बाहरी इलाके मुजगुंड की जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक की शाखा से आतंकी मंगलवार को 3.5 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। वारदात को तीन हथियारबंदों ने अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हफ्ते में ये लूट की दूसरी घटना है। इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कुंजर टंगमर्ग में स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से भी हथियारबंद 2.5 लाख रुपये लूट ले गए थे। इस लूट में भी आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे एक गाड़ी बैंक के बाहर रुकी। उसमें से पिस्तौल लिए तीन लोग उतरे और बैंक में घुस गए। हथियारबंदों ने शटर बंद कर हवाई फायरिंग की। इसके बाद 3.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बैंक स्टाफ ने घटना की सूचना पारिमपोरा पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैंक मैनेजर से पूरी जानकारी ली गई हैै। बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही बैंक लूटने वाले हथियारबंदों की शिनाख्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed