Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Food Cart, Lal Chowk, Ghantaghar, SMC Removed

Srinagar News: घंटाघर के पास रातोंरात खड़ा किया फूड कार्ट, सुबह दुकानदारों के विरोध के बाद हटाया

विज्ञापन
Srinagar, Food Cart, Lal Chowk, Ghantaghar, SMC Removed
श्रीनगर के लाल चौक पर हटाया गया फूड कार्ट। संवाद
- कार्ट मालिक ने किया अनुमति होने का दावा, सरकारी विभागों के तालमेल पर उठाए गंभीर सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। लाल चौक स्थित ऐतिहासिक घंटाघर के पास बीती बुधवार रात को नया फूड कार्ट खड़ा कर दिया गया। सुबह जब दुकानदारों ने इसे देखा तो नाराजगी जताते हुए दुकानें बंद कर दीं। इसके बाद श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के अधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और फूड कार्ट को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया और उठाकर ले गए। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई को कार्ट मालिक ने मनमाना बताते हुए अनुमति होने का दावा किया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सरकारी एजेंसियों के तालमेल पर गंभीर सवाल खड़े किए।
दुकानदारों के अनुसार बुधवार रात को बाजार बंद होने के बाद क्रेन के जरिए इस फूड कार्ट को लाल चौक के घंटाघर के पास रखा गया था। दुकान में समान भी था। सुबह इसकी जानकारी मिलते ही इलाके के दुकानदारों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया और बाजार बंद कर दिया। ज्यादातर व्यापारियों ने ढांचा हटाए जाने तक अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे प्रशासन और व्यापारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएमसी के अधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और फूड कार्ट को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को फूड कार्ट के मालिक लतीफ अहमद ने प्रेसवार्ता बुलाई और अपना दर्द साझा किया। लतीफ अहमद ने दावा किया कि उन्होंने श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड से बाकायदा ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से यह जगह हासिल की थी। इसके लिए उन्हें 15,000 रुपये प्रति माह किराया तय किया गया था। लतीफ ने कहा, पहले एक सरकारी एजेंसी ने मुझे अनुमति दी और अब दूसरी एजेंसी ने इसे तोड़ दिया। मैंने अधिकारियों को सभी जरूरी दस्तावेज और अनुमति पत्र दिखाए। हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि कार्ट को नुकसान न पहुंचाएं। मुझे इसे वहां से हटाने तक की मोहलत नहीं दी गई। इस कार्रवाई में मेरा करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। तोड़फोड़ के समय श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के वे अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटाघर के पास ही लगी हैं दो और कार्ट

लाल चौक पर घंटा घर के पास ही दो कार्ट और लगी हैं। इन्हें करीब छह महीने पहले एक-एक कर रात में ही लगाया गया था। तब भी दुकानदारों ने विरोध जताया था। दुकानदारों का कहना है कि जब बाजार में पर्याप्त दुकानें, रेस्त्रां और होटल हैं तो इन कार्ट की क्या जरूरत है। दूसरे परिसर में रखे कार्ट ऐतिहासिक घंटा घर के दृश्य को बाधित कर रहे हैं। यह यहां किए गए सौंदर्यीकरण के काम के बीच एक धब्बे की तरह दिखाई देते हैं। हम लाखों रुपये लगाकर यहां कारोबार कर रहे हैं, हमारे प्रतिष्ठानों के जरिए काफी लोगों को रोजगार मिल रहा है और उनके परिवार पल रहे हैं। ऐसे में यह हम पर और हमारे कारोबार पर दोहरी मार है।


विभागों के बीच तालमेल की कमी उजागर

इस घटना ने श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और श्रीनगर नगर निगम के बीच समन्वय की कमी को उजागर कर दिया है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि यदि मालिक को औपचारिक टेंडर प्रक्रिया के जरिए आवंटन किया गया था तो फिर उसे ध्वस्त क्यों किया गया। यदि अनुमति वैध नहीं थी तो शुरुआत में जारी ही क्यों की गई या भारी निवेश करने से पहले मालिक को सूचित क्यों नहीं किया गया। व्यापारियों ने मांग की है कि प्रशासन स्पष्ट करे कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से जारी आवंटन वैध था या नहीं, क्या निर्माण स्वीकृत शर्तों के अनुरूप था और एसएमसी ने किस कानूनी आधार पर इसे तोड़ा। एक स्थानीय व्यापारी ने कहा कि आधिकारिक प्रक्रिया का पालन करने वाले किसी भी उद्यमी को बिना किसी पारदर्शी स्पष्टीकरण के 20 लाख रुपये के नुकसान के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed