{"_id":"6523eece6581ef5279014275","slug":"jammu-kashmir-mehbooba-mufti-said-bjp-does-not-believe-in-democracy-kargil-defeat-thier-increased-fear-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती बोलीं- भाजपा का लोकतंत्र में यकीन नहीं, कारगिल हार से भाजपा में डर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती बोलीं- भाजपा का लोकतंत्र में यकीन नहीं, कारगिल हार से भाजपा में डर बढ़ा
Mon, 09 Oct 2023 05:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 09 Oct 2023 05:45 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में यकीन ही नहीं है। जम्मू कश्मीर में कई सालों से लोकतंत्र का गल दबाया हुआ है। प्रदेश में भारत के संविधान को भी लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में यकीन ही नहीं है। जम्मू कश्मीर में कई सालों से लोकतंत्र का गल दबाया हुआ है। प्रदेश में भारत के संविधान को भी लागू नहीं किया गया है। कारगिल में धर्मनिरपेक्ष पार्टी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस को जनता का बहुमत मिल है। इसी जीत से भाजपा में घबराहट बढ़ गई है। ये बातें सोमवार को अनंतनाग में महबूबा मुफ्ती ने कहीं।
महबूबा मुफ्ती यहां आतंकी गोली का शिकार हुए 11वीं कक्षा के छात्र साहिल बशीर डार के घर पहुंच ढांढस बंधाने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि कश्मीर में अब भी निर्दोष लोगों का खून बह रहा है। इस वारदात की निंदा करते हैं। भाजपा कहती है कि प्रदेश में सामान्य है, लेकिन जमीनी हालात अलग हैं।
ये भी पढ़ें- दहशतगर्दो ने 11वीं के छात्र को मारी गोली: दो आतंकियों से अकेला भिड़ गया साहिल, बहन ने बताई उस शाम की आपबीती
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने फलस्तीन-इस्राइल के बीच संघर्ष पर चिंता व्यक्त की। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष ने कहा कि हमास ने जो किया वह उसकी निंदा करती हैं। लेकिन, पश्चिमी दुनिया तभी जागी है जब हमास ने इस्राइल पर हमला किया है। इस तरह चयनात्मक आक्रोश नहीं होना चाहिए। इजरायल दशकों से फलस्तीन में अत्याचार कर रहा है। इस मसले को हल किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- श्रीनगर: जीत के बाद बोले उमर अब्दुल्ला- जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए हम तैयार, भाजपा में घबराहट