फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar: Omar Abdullah We are ready for elections in Jammu Kashmir bjp have fear factor

श्रीनगर: जीत के बाद बोले उमर अब्दुल्ला- जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए हम तैयार, भाजपा में घबराहट

Mon, 09 Oct 2023 03:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 09 Oct 2023 03:38 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज उदाहरण लोगों के सामने है। कारगिल में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के चुनाव में जनता ने नकार दिया है। भाजपा को केवल दो सीटें मिली हैं। इसके लिए उन्होंने करगिल की जनता का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
Srinagar: Omar Abdullah We are ready for elections in Jammu Kashmir bjp have fear factor
नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी तैयार है, लेकिन भाजपा और केंद्र सरकार में डरी हुई है। इसलिए चुनाव को बार-बार टाला जा रहा है। कारगिल चुनाव में जीत के बाद सोमवार को श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

विज्ञापन


नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि आज उदाहरण लोगों के सामने है। कारगिल में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के चुनाव में जनता ने नकार दिया है। भाजपा को केवल दो सीटें मिली हैं। इसके लिए उन्होंने करगिल की जनता का शुक्रिया अदा किया।  
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में जो हाल ही में बैठक हुई है उससे यह संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव कराने का उनकी कोई योजना नहीं है। उमर ने कहा, 'मुझे गिला भाजपा से नहीं, चुनाव आयोग से है। क्योंकि, भाजपा सियासी दल है। वो अपना फायदा-नुकसान देखेगी।' चुनाव आयोग ने कहा कि 'जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए सुरक्षा और अन्य कारणों को देखा जाएगा। लेकिन, मुझे लगता है कि केवल एक ही कारण देखा जा रहा है और वो है भाजपा का फियर फैक्टर'
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर ने कहा कि पांच अगस्त 2019 के बाद भाजपा ने यह अफसाना फैलाना शुरू किया कि जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग करने का फैसला स्थानीय लोगों की इच्छा पर निर्भर था। लेकिन, सच है यह कि जितना बुरा घाटी के लोगों को लगा, उतना बुरी ये बात कारगिल के लोगों को खटकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा भले ये कहे कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन, चुनाव का नतीजे विकास के नीतियों के चलते आए हैं। उन्होंने कहा कि क्या जम्मू कश्मीर और लद्दाख का बटवारा धर्म के आधार पर हुआ है।
पदम से भी उनके प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष से जुड़े सवाल पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जो वहां हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। जहां भी हिंसा है नुकसान लोगों को होता है।


इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग की अभी तक कोई बात नहीं हुई है। उन्हें इस बात का दुख है कि अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। जिस तरह भाजपा को रोकना हमारा मकसद है उस तरह हम यहां भी करना चाहेंगे। अगर हमें लोकतांत्रिक हक नहीं मिला तो हम विरोध-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed