फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   kashmir: terrorists shot 11th class sahil basheer succumbed to injuries in anantnag his Sister told full story

दहशतगर्दो ने 11वीं के छात्र को मारी गोली: दो आतंकियों से अकेला भिड़ गया साहिल, बहन ने बताई उस शाम की आपबीती

Fri, 06 Oct 2023 10:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 10:30 PM IST
सार

साहिल बशीर की बहन ने बताया कि एक बार वो खून से लथपथ भाई को देखती फिर बाहर मदद के लिए पुकराने चली जाती। फिर ये क्रम दोहराती। लेकिन, गोलियों की आवाज सुन कोई भी उनके घर की तरफ नहीं आ रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
kashmir: terrorists shot 11th class sahil basheer succumbed to injuries in anantnag his Sister told full story
अनंतनाग में आतंकियों ने युवक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी के अनंतनाग में आमदिनों की तरह शाम का वक्त था। 11वीं कक्षा के उस छात्र साहिल बशीर डार को भूख लगी थी। बहन के कमरे से निकल वो मां से खाने के लिए पूछने लगा। मां ने जवाब दिया बेटा, सब नमाज पढ़े रहे हैं। फुर्सत होते ही मिलकर खाना खाएंगे। लेकिन, समय को कुछ और ही मंजूर था। उसी समय अचानक घर में दो नकाबपोश आतंकियों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया। गुरुवार को अस्पताल में साहिल ने दम तोड़ दिया। नम आंखों के साथ साहिल को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को बड़ी संख्या में आसपास के लोग और पुलिस के अधिकारी साहिल के घर ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अनंतनाग के वत्रिगाम वानिहामा इलाके में स्थित साहिल घर पहुंचे हर व्यक्ति की जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर इसमें साहिल का क्या कसूर था। क्यों उसे खाने की जगह गोली मिली?
विज्ञापन


सब पढ़ रहे थे नमाज, अचानक आ धमके आतंकी

आंसुओं से भरी आंखों के साथ साहिल की बहन ने उस शाम की घटना के बारे में जानकारी दी है। जिसे जान कर कोई भी भावुक हो उठेगा। साहिल की बहन ने बताया कि बुधवार शाम पिता और भाई नमाज के लिए मस्जिद गए हुए थे। घर में वह, मां और साहिल थे। मां और वह भी नमाज पढ़ रहे थे। साहिल मां से खाने की जिद कर रहा था। इसी दौरान दो नकाबपोश घर में आ घुसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

kashmir: terrorists shot 11th class sahil basheer succumbed to injuries in anantnag his Sister told full story
साहिल बशीर के परिजनों के घर पहुंचे पुलिस अधिकारी एवं अन्य - फोटो : फिदा हुसैन

दोनों आतंकियों से जूझने लगा साहिल बशीर

मां और उसने शोर मचाना शुरू किया। साहिल ने एक नकाबपोश को पकड़ लिया और उससे जूझने लगा। दोनों नकाबपोश साहिल से गिरफ्त छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। कुछ ही पलों में एक नकाबपोश ने पिस्टल निकाल साहिल को शूट कर दिया। खून से लथपथ साहिल जमीन पर जा गिरा। नकाबपोश घर से बाहर निकले और हवा में दो फायर कर दिए। मां बाहर लोगों से मदद के लिए गुहार लगा रही थी।

kashmir: terrorists shot 11th class sahil basheer succumbed to injuries in anantnag his Sister told full story
साहिल की बहन आपबीती बतातीं हुई - फोटो : ANI

'कभी साहिल को खून से लथपथ देखती फिर बाहर मदद के लिए पुकराती'
 
साहिल की बहन ने बताया, 'मैं एक बार अपने भाई को खून से लथपथ देखती फिर बाहर मदद के लिए पुकराने चली जाती। गोलियों की आवाज सुन कोई भी उनके घर की तरफ नहीं आ रहा था और वो भी अपने भाई को तड़पता हुआ देखने को मजबूर थी। कुछ देर बाद वो पिता को बुलाने मस्जिद गई और फिर पिता और अन्य लोग घर पहुंचे। आनन-फानन में साहिल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दो नकबापोश आतंकियों से एक जूझने वाले साहिल को बचाया नहीं जा सका।

kashmir: terrorists shot 11th class sahil basheer succumbed to injuries in anantnag his Sister told full story
साहिल के घर के बाहर एकत्रित लोग व सुरक्षा बल - फोटो : फिदा हुसैन

'आखिर कब तक हम लोग यूहीं घुट-घुट कर जीते रहेंगे'

ये सब सुना कर साहिल की बहन की आंखे भर आती हैं और वह पूछती है कि आखिर कब तक हम लोग यूहीं घुट-घुट कर जीते रहेंगे। उसने कहा कि अब तो उन्हें अपने घर के ही दूसरे कमरे में भी जाने से डर लगता है कि कहीं वहां पहले से कोई बंदूकधारी तो मौजूद नहीं। कहीं कोई फिर से तो नहीं उनके घर घुस कर गोलियों से सब को मार देगा। कश्मीर में ऐसा कब तक चलेगा। साहिल के परिवार की मांग है कि उसके भाई को इंसाफ मिले, जिस तरह उसे गोली मारी गई है उसके हत्यारों को भी गोली मारी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed