{"_id":"6add1722448ee520f706ed82","slug":"srinagar-crpf-constable-died-hmt-jainakoot-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1046901-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्रीनगर के एचएमटी जैनाकूट में सीआरपीएफ जवान का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्रीनगर के एचएमटी जैनाकूट में सीआरपीएफ जवान का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
- शरीर पर गोली लगी हुई थी, आत्महत्या की आशंका, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का रहने वाला था
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के बाहरी क्षेत्र एचएमटी जैनाकूट इलाके में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एचएमटी जैनाकूट स्थित 44वीं बटालियन के एक सीआरपीएफ जवान को गोली लगने से घायल हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कांस्टेबल गजेंद्र कुमार (नंबर 145224281) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टेकाधोड़ा खलारी के रहने वाले थे। वर्तमान में श्रीनगर के एचएमटी जैनाकूट में तैनात थे।
प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, सीआरपीएफ जवान ने कथित तौर पर अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी जिससे उसके सिर में गोली लगने का गंभीर घाव हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि कि इस घटना को लेकर किसी की ओर से औपचारिक बयान नहीं जारी किया है।