{"_id":"6ab032a9aaa635466700c07f","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1017939-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को और मजबूत करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को और मजबूत करने के निर्देश
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर ने कुपवाड़ा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। सुरक्षा व्यवस्था और अपराध की स्थिति को लेकर आईजीपी कश्मीर ने एक अहम समीक्षा बैठक की। आईजीपी कश्मीर ने अधिकारियों से अपराध के मामलों की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने और अपराध पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। आईजीपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि अपराध को कम करने के लिए जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को और मजबूत किया जाए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अपनाई जा रही रणनीति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और किसी भी चुनौती से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।आईजीपी कश्मीर ने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि समय पर सूचना जुटाना, प्रभावी जांच और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय भी जरूरी है। सरहदी जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजीपी कश्मीर की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा। बैठक में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत विभिन्न स्तर के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।