{"_id":"6ab031b69b097d2c9a048899","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1017728-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग गुड्स शेड से छह वैगन में चावल का सफल लदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग गुड्स शेड से छह वैगन में चावल का सफल लदान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू मंडल अपने माल लदान कारोबार में निरंतर वृद्धि कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ माल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए अनंतनाग गुड्स शेड से शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ के लिए चावल से लदे छह वैगनों का सफलतापूर्वक लदान किया गया। इसमें लगभग 7920 चावल के बैग थे।
हाल ही में शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ से अनंतनाग गुड्स शेड के लिए आउटवार्ड का एक वैगन लोड कर भिजवाया गया। इसमें गणपति ट्रेडर्स का सीमेंट था। इसी क्रम को बढ़ाते हुए, व्यापारियों को ध्यान रेलवे के प्रति बढ़ता जा रहा हैं, जिसके तहत तीसरा इंडेंट भी लग चुका हैं।
कश्मीर घाटी से जम्मू क्षेत्र की ओर खाद्यान्न का यह परिवहन न केवल स्थानीय व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि अब घाटी के छोटे और मध्यम व्यापारी भी रेलवे की किफायती और भरोसेमंद माल ढुलाई सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। पूरी रेक की बुकिंग की बाध्यता के बिना, कम संख्या में वैगनों की बुकिंग की सुविधा मिलने से व्यापारियों में रेल परिवहन के प्रति उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन
सड़क मार्ग की तुलना में रेल मार्ग से माल भेजना अधिक सुरक्षित, कम खर्चीला और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से अप्रभावित रहता है।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि हमारा निरंतर प्रयास है कि कश्मीर घाटी के सभी गुड्स शेडों को माल लदान के लिए सक्रिय किया जाए। अनंतनाग से छह वैगनों में चावल का यह लदान उसी प्रयास का परिणाम है।