Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   General NS Raja Subramaniam celebrated Diwali with personnel from all three branches of the armed forces.

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर जवानों के बीच पहुंचे सीडीएस, दिवाली पर बढ़ाया हौसला; सुरक्षा तैयारियां भी परखीं

Tue, 10 Nov 2026 10:54 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 10 Nov 2026 10:54 AM IST
सार

सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम ने कश्मीर दौरे के दौरान एलओसी और आंतरिक इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था व ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
General NS Raja Subramaniam celebrated Diwali with personnel from all three branches of the armed forces.
उत्तरी कश्मीर में जवानों के साथ बातचीत करते सीडीएस जनरल एनएस राजा। - फोटो : सेना

विस्तार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम ने रविवार को कश्मीर घाटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों और आंतरिक इलाकों (हिंटरलैंड) में सुरक्षा स्थिति, ऑपरेशनल तैयारियों और सुरक्षाबलों की तैनाती के तौर-तरीकों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। जवानों में जोश भी भरा।

विज्ञापन
Trending Videos

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार इस दौरे के दौरान सीडीएस ने सेना, वायुसेना और नौसेना (तीनों सेवाओं) के तैनात कार्मिकों के साथ संवाद किया। उन्होंने अग्रिम चौकियों और दूर-दराज के इलाकों में डटे जवानों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सीडीएस ने बेहद कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच देश की सीमाओं की रक्षा करने तथा एक मजबूत सुरक्षा ग्रिड बनाए रखने के लिए जवानों की अटूट प्रतिबद्धता और उनके समर्पण की सराहना की।

उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी देश के प्रहरियों का यह जोश और कर्तव्य के प्रति निष्ठा हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है। यह दौरा सुरक्षाबलों के मनोबल को बढ़ाने और घाटी में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलगाम में चीन निर्मित पिस्तौल व दो ग्रेनेड के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के पनिवाह इलाके में सुरक्षाबलों ने नाका चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक चीन निर्मित पिस्तौल, दो ग्रेनेड और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुलगाम पुलिस, सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन की संयुक्त टीम पनिवाह क्षेत्र में नाका लगाकर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान सुबह करीब 11:30 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति एक बाग की तरफ से कुलगाम की ओर आ रहे थे। नाका पार्टी को देखते ही दोनों ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। शुरुआती पूछताछ में उनकी पहचान मुनीब यासीन राथर और ताहिर बिलाल के रूप में हुई है। दोनों बुगाम के रहने वाले हैं। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी मुनीब के पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और दो राउंड (9 एमएम) बरामद किए गए। आरोपी ताहिर बिलाल के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड मिले हैं। इस संबंध में कुलगाम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

उत्तरी कमान प्रमुख ने भी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उत्तरी कश्मीर के अग्रिम क्षेत्रों और यूनिटों का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र के सुरक्षा हालात और सुरक्षाबलों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। सेना के प्रवक्ता ने अनुसार कमांडर को एलओसी और आंतरिक इलाकों (हिंटरलैंड) में मजबूत सुरक्षा ढांचा बनाए रखने के लिए उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया गया। उन्हें सुरक्षाबलों की सतर्कता, विशेष प्रशिक्षण, सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल और क्षेत्र में प्रभुत्व बनाए रखने के लिए अपनाई जा रही आधुनिक व नवीन प्रथाओं की जानकारी दी गई।

लेफ्टिनेंट जनरल ने तैनात सभी रैंक के जवानों और अधिकारियों से संवाद किया। त्योहारों के इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी जवानों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भी उनकी अटूट प्रतिबद्धता, ऑपरेशनल सतर्कता, उच्च स्तर की पेशेवर कुशलता और कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि अपने घरों और परिवारों से कोसों दूर, बेहद कठिन और विपरीत मौसम व भौगोलिक परिस्थितियों में भी भारतीय सेना के वीर जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद और संकल्पित हैं।  उनका यह अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और निस्वार्थ सेवाभाव देश के लिए उनकी अटूट निष्ठा की एक बेहतरीन मिसाल पेश करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed