{"_id":"633d426b36a0cf4eb1717420","slug":"amit-shah-held-security-review-meeting-in-srinagar-said-people-of-becoming-witnesses-of-the-new-era","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah in Srinagar: श्रीनगर में शाह ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक, कहा- प्रदेशवासी नए युग के बन रहे गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Shah in Srinagar: श्रीनगर में शाह ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक, कहा- प्रदेशवासी नए युग के बन रहे गवाह
Wed, 05 Oct 2022 02:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 05 Oct 2022 02:45 PM IST
सार
गृहमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शांति, प्रगति और समृद्धि के एक नए युग का गवाह बन रहे हैं।
विज्ञापन
Amit Shah in Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार सुबह श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में नागरिक प्रशासन, पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और जम्मू-कश्मीर और केंद्र की खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
गृहमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शांति, प्रगति और समृद्धि के एक नए युग का गवाह बन रहे हैं। आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बलों के अथक और समन्वित प्रयासों की सराहना करते हैं।

Amit Shah in Kashmir
- फोटो : ANI
बैठक के बाद अमित शाह बारामुला पहुंचे। यहां प्रो. शोकत अली मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने जनसभा में अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 70 सालों तक तीनों परिवारों ने शासन किया और उनके समय में आतंक और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा।
अमित शाह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर के युवाओं के हाथ में पत्थर और बंदूकें दीं। जबकि पीएम मोदी ने इंडस्ट्री लाकर युवाओं के हाथ में मोबाइल और नेटवर्क पकड़ाया है। उन्होंने कहा कि 1947 से 2014 तक सिर्फ चार मेडिकल कॉलेज बने और 2014 से 2022 तक 9 कॉलेज बनाए गए है।