{"_id":"143-25746","slug":"Sri-nagar-25746-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने बच्चों को भारत भ्रमण पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने बच्चों को भारत भ्रमण पर भेजा
Sri nagar
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। सीमा सुरक्षा बल की ओर से घाटी के युवा छात्रों को देश के विभिन्न क्षेत्रों की सैर और वहां की संस्कृति और इतिहास के साथ रूबरू कराने के लिए घाटी के दो छात्र-छात्राओं के दल को भेजा। सोमवार को भेजे गये इस दल को सीमा सुरक्षा बल के आईजी केके शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दल में 18 छात्राएं और 20 छात्र शामिल हैं। ये बच्चे घाटी के दूरदराज के क्षेत्रों से लिए गए हैं, ताकि वे देश के खूबसूरत शहरों अहमदाबाद, दिल्ली, आगरा, अजमेर, जोधपुर और जयपुर को देख सकें। भ्रमण पर जाने वाले छात्रों को विभिन्न शहरों में पहुंच वहां की शख्सियतों के अलावा संस्कृति और इतिहास को जानने का मौका मिलेगा। इस मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं के माता-पिता ने सीमा सुरक्षा बल के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे देश के ऐसे क्षेत्रों को देख सकेंगे, जिनको अभी उनके माता-पिता ने भी नहीं देखा।
विज्ञापन