फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   23 will take the university entrance examination bed.

23 को होगी विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा

Wed, 22 Feb 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 22 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
23 will take the university entrance examination bed.
- फोटो : file photo

गढ़वाल विवि के बीएड सत्र 2017-19 के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा संयोजक बीएड विभाग की प्रो. रमा मैखुरी को बनाया गया है। हालांकि इस संबंध में अभी विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। विवि प्रशासन का कहना है कुलपति कार्यालय से स्वीकृति मिलते ही विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


बीएड सत्र 2017-19 के प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम तय किए जाने के लिए बुधवार को प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी की अध्यक्षता बैठक हुई, जिसमें प्रो. नेगी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 27 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है।
विज्ञापन


जबकि आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र पांच अप्रैल तक विवि मुख्यालय में जमा करा सकता है। बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी, चीफ प्राक्टर प्रो. एचबीएस चौहान, प्रो. रमा मैखुरी, उपकुलसचिव परीक्षा एचएम आरोड़ा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed