फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   23 unprivileged bond holders will recover interest including interest

गैरहाजिर बांडधारी 23 चिकित्सकों से होगी व्याज सहित वसूली

Wed, 21 Oct 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
23 unprivileged bond holders will recover interest including interest
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से पासआउट बांडधारी 23 चिकित्सकों से बांड की धनराशि (30 लाख) ब्याज सहित वसूली जाएगी। गैरहाजिर चल रहे इन चिकित्सकों से अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बांड की धनराशि वसूलने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। चिकित्सकों की सूची जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने बताया कि कॉलेज से पासआउट 74 बांडधारी चिकित्सकों की अनुपस्थिति की शिकायत पर उन्हें अप्रैल में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें उन्हें बांड की शर्तों के अनुसार प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में अपनी तैनाती स्थल पर उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए थे। जवाब में 16 चिकित्सकों ने अपना कार्यरत प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। 14 चिकित्सकों ने पीजी में अध्ययनरत का प्रमाण दिया। जबकि 21 चिकित्सकों ने बांड की सेवा शर्तों के मामले में कोर्ट का हवाला दिया, लेकिन 23 बांडधारी चिकित्सकों की ओर से अनुपस्थिति का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है। प्रो. रावत ने बताया कि इन अनुपस्थित बांडधारी चिकित्सकों को बांड की धनराशि (30 लाख) ब्याज सहित वसूल किए जाने के लिए चिकित्सकों की सूची जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। ताकि उनकी आरसी काट धनराशि राजकोष में जमा की जा सके।
विज्ञापन

23 चिकित्सकों की सूची
1-कनिका बाधवा (बैच 2008), 2-डा. चित्रा बिष्ट (बैच 2008), 3-निहारिका पंत (बैच 2008), 4-डा. शानू (बैच 2008), 5-डा. नीलम (बैच 2008), 6-आरिज नवाज खान (बैच 2008), 7-डा. फोजिया शौकत (बैच 2008), 8-डा. मोहनी सिंह (बैच 2008), 9-डा. प्राची गोखुला (बैच 2008), 10-डा. अमिता पुंडीर (बैच 2008), 11-डा. स्वाती आर्य (बैच 2008), 12-डा. सुरभि मिश्रा (बैच 2008), 13-डा. ज्योति शर्मा (बैच 2008), 14-डा. वर्षा पंवार (बैच 2008), 15 डा. सृष्टि शर्मा (बैच 2009),16- पूजा गिरी (बैच 2009), 17 डा. अमित भंडारी (बैच 2009), 18 डा. सोहित सिंघल (बैच 2009), 19-डा. अंशुल वर्मा (बैच 2010), 20 डा. मनीष कुमार सरोज (बैच 2010), 21-डा. मानसी चौधरी (बैच 2012), 22 डा. मनमोहन सिंह नेगी (बैच 2013) 23-डा. प्रतिभा सिंह (बैच 2008)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed