फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Women officers conveyed a message of courage and leadership to the daughters of Rajouri.

Rajouri News: राजोेरी की बेटियों को महिला अधिकारियों ने दिया हौसले और नेतृत्व का संदेश

विज्ञापन
Women officers conveyed a message of courage and leadership to the daughters of Rajouri.
अंडर-19 छात्राओं की अंतर-जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का रंगारंग आगाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। जिला राजोेरी में अंडर-19 छात्राओं की अंतर-जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का रंगारंग आगाज हुआ। कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल की इन प्रतियोगिताओं में जिले के सभी 15 जोन की छात्राओं ने लीग-कम-नॉकआउट आधार पर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में उस समय विशेष और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला, जब चार प्रमुख महिला अधिकारी एक साथ खेल मैदान में पहुंचीं और युवा महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


तहसीलदार मुख्यालय राजोेरी इंशा खालिद ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई। वहीं एसएचओ महिला सेल राजोरी फराह मगरे, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक नीतू शर्मा तथा प्रिशा राजोेरी की अधीक्षक नुसरत लोन ने सम्मानित अतिथियों के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों महिला अधिकारियों की सामूहिक उपस्थिति ने प्रतियोगिता में भाग ले रही छात्राओं को एक मजबूत संदेश दिया कि वे बड़े सपने देखें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और किसी भी चुनौती को अपनी क्षमता की सीमा न बनने दें। उनका मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना महज औपचारिक उपस्थिति नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व और बेटियों के प्रति प्रोत्साहन का प्रेरक उदाहरण रहा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डीवाईएसएसओ वली मोहम्मद के नेतृत्व और प्रयासों की सराहना की गई। यह आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग के आयुक्त सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी सोच तथा महानिदेशक युवा सेवा एवं खेल अनुराधा गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। विभाग जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम

खो-खो : मनजाकोट, बलजराल्ला, नौशेरा और डंडेसर ने क्वालीफाई।
वॉलीबॉल : सुंदरबनी, डंडेसर, राजोेरी और मंजाकोट क्वालीफाई।
कबड्डी : राजोेरी, बलजराल्ला, सुंदरबनी और डूंगी क्वालीफाई।
(तीनों खेलों के सेमीफाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed