फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   BSNL mobile service down in Rajouri for several days; thousands of consumers inconvenienced.

Rajouri News: राजोरी में कई दिन से बीएसएनएल मोबाइल सेवा ठप, हजारों उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
BSNL mobile service down in Rajouri for several days; thousands of consumers inconvenienced.
छात्रों, व्यापारियों, निजी और सरकारी संस्थानों में कामकाज पर पड़ा असर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। जिले के कई हिस्सों में पिछले सात दिनों से बीएसएनएल की मोबाइल सेवाएं पूरी तरह बाधित या बुरी तरह प्रभावित होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क और कॉलिंग सेवाओं के प्रभावित रहने से छात्र, व्यापारी और विभिन्न सरकारी विभागों में कामकाज प्रभावित है। संचार व्यवस्था बाधित होने का असर पुलिस तथा रक्षा से जुड़े संचार पर भी पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों राजन सिंह, अंकित कपूर, शहजाद खान का कहना है कि मौजूदा समय में मोबाइल सेवा केवल सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, व्यापार, सरकारी कामकाज, डिजिटल सेवाओं और आपातकालीन संपर्क के लिए जरूरत बन चुकी है। ऐसे में लगातार कई दिनों तक सेवा प्रभावित रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीएसएनएल उपभोक्ताओं और जिले के निवासियों की ओर से अधिकारियों को एक सार्वजनिक प्रतिनिधित्व सौंपकर जल्द से जल्द मोबाइल सेवाओं को बहाल करने और लंबे समय से जारी संचार संकट का स्थायी समाधान की मांग की गई है।
विज्ञापन

मीडिया में खराबी से आई दिक्कत
इस समस्या के पीछे मुख्य रूप से मीडिया सिस्टम में खराबी को कारण बताया जा रहा है। इसके चलते प्रभावित क्षेत्रों में बीएसएनएल की मोबाइल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। लगातार नेटवर्क बाधित रहने से लोगों के व्यक्तिगत, व्यावसायिक और आधिकारिक संचार में भी परेशानी पैदा हुई है। मंजाकोट, कोटरंका, बुधल क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी पिछले कई महीनों से असंतोषजनक बनी हुई है। लोगों में मौजूदा टेलीकॉम डिस्ट्रिक्ट इंजीनियर के प्रति गहरा असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कुछ क्षेत्रों में सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। पूरी तरह से मोबाइल सेवाओं की बहाली में अभी दो से तीन दिन और लग सकते हैं। -राकेश कुमार मीणा, जिला दूर संचार प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed