फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   spo police cop shoot himself in Sessions Court Doda died

Doda: डोडा में कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

Mon, 08 Aug 2022 03:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 03:26 PM IST
सार

डोडा कोर्ट में एसपीओ ने खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
spo police cop shoot himself in Sessions Court Doda died
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

जम्मू संभाग के डोडा जिले में एक अदालत परिसर में पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) गुरमेश सिंह (46) डोडा सत्र न्यायालय में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। वह गंडोह के रहने वाले थे। सोमवार को अदालत परिसर में पुलिसकर्मियों ने एक बंदूक की गोली की आवाज सुनी तो उनकी ओर दौड़े। उन्होंने एसपीओ गुरमेश सिंह का शरीर खून से लथपथ देखा। अधिकारियों ने बताया कि गोली उनके सीने में लगी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि गुरमेश सिंह ने आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन


घटना की पुष्टि करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed