{"_id":"618582c7434c34305f176c7c","slug":"senitation-rajouri-news-jmu2472475132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरबनी नगर में सफाई ब्यावस्था पूरी तरह से चरमराई सडकों पर लग रहे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरबनी नगर में सफाई ब्यावस्था पूरी तरह से चरमराई सडकों पर लग रहे गंदगी के ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। नगर में म्यूनिसिपल कमेटी की ढीली कार्यप्रणाली के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में जहां एक ओर टूटी नालियों के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं नगर के विभिन्न वार्डों से इकट्ठा होने वाले कचरे के ढेर सड़क के बीच लगे रहने के कारण लोगों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं।
इस संबंध में नगरवासियों बृज लाल, तेजराम, सुरेश कुमार, द्वीप कुमार, दलीप कुमार, सतपाल, नरेश कुमार, धनराज, रतन लाल आदि का कहना है कि म्यूनिसिपल कमेटी की ढीली कार्यप्रणाली का नतीजा है कि नगर में हर वार्ड में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। कमेटी के अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी सफाई की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर की तंग गलियों से सफाई करके गंदगी के ढेर सड़कों पर लगा दिए जाते हैं, लेकिन वहां से आगे उठाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिनों तक गंदगी के ढेर सड़क पर ही लगे रहते हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों तथा सड़कों से गुजरने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कमेटी अधिकारियों से गुहार लगाई कि अगर कमेटी की ओर से जल्द सफाई तथा सड़कों पर जम होने वाले कचरे को उठाने की ठोस व्यवस्था नहीं की गई तो मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पडे़गा।