फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Prevented the salaries of 16 teachers absent

गैरहाजिर 16 शिक्षकोें का वेतन रोका

Sat, 02 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sat, 02 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Prevented the salaries of 16 teachers absent
स्कूल

डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट्ट के निर्देश के बाद जिला एजुकेशन प्लानिंग अधिकारी (डीईपीओ) सुरेश कुमार ने सरकारी स्कूल में औचक छापेमारी की तो स्कूल की संचालिका सहित 16 शिक्षकों को गैर हाजिर पाया। जानकारी के अनुसार डीईपीओ ने शहर के जवाहर नगर स्थित लड़कियों के सरकारी हाई स्कूल में औचक छापेमारी की। अधिकारी के औचक छापेमारी के दौरान स्कूल में तैनात किए गए 23 में से मात्र 6 शिक्षक ही हाजिर मिले। जांच करने पर पाया गया कि स्कूल की संचालिका भी ड्यूटी पर नहीं हैं।

विज्ञापन


तीन अन्य शिक्षिकाओं की लीव तो स्कूल के आगमन प्रस्थान रजिस्ट्री में मिली, लेकिन लीव को किसी ने मार्क नहीं किया हुआ था। गैर हाजिर अन्य स्टाफ के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली। इस प्रकार से लापरवाही बरतने पर अधिकारी ने संचालिका सहित गैर हाजिर सभी शिक्षिकाओं के वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए। वहीं संचालिका को बिना अनुमति के खुद गैर हाजिर रहने और अन्य स्टाफ को गैर हाजिर रखने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


कारण बताओ नोटिस का तीन दिन में जवाब-तलब करने के निर्देश दिए गए हैं। डीईपीओ के अनुसार इन दिनों स्कूल में नए स्तर के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में इतने बड़े पैमाने पर स्टाफ का गैर हाजिर रहना अक्षम्य है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की एनरोलमेंट बढ़ाने के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही हैं और यदि इस समय शिक्षक गैर हाजिर रहते हैं तो इसका सीधा प्रभाव स्कूल की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। वहीं डीईपीओ ने मामले की पूरी रिपोर्ट डीसी व सीईओ को भी सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed