{"_id":"6373e40036af6426b24bb908","slug":"politcal-news-rajouri-news-jmu272349450","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान अधिक़ृत कश्मीर में जल्द ही फहराएंगे तिरंगा : रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान अधिक़ृत कश्मीर में जल्द ही फहराएंगे तिरंगा : रैना
विज्ञापन
सरानू में हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना कार्यकर्ताओं केसाथ।
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जल्द ही हम पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे 140 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। उसे भारत का अंग बनाएंगे।
ये कहना है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवीद्र रैना का, जो मंगलवार को ट्राइबल दिवस मनाने के उपलक्ष्य में राजोरी के सरानू में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।
भाजपा जिला इकाई द्वारा सरानू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रवींद्र रैना, जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष भारत भूषण सहित अन्य कार्यकर्ता, मंडल प्रधानों ने सरानू में 121 फुट ऊंचा तिरंगा फहराकर सलामी दी। रवींद्र रैना ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) को हासिल कर लेगा और वहां भी तिरंगा फहराया जाएगा। पहाड़ी भाषा बोलने वालों को एसटी दर्जा मिलने पर शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि गृहमंत्री ने जो राजोरी की जनसभा में वादा किया उसे पूरा किया है।
विबोध गुप्ता ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने राजोरी में जब पहाड़ियों को एसटी दर्जा देने की बात की तो यह भी कहा था कि गुज्जर बक्करवालोें का एक परसेंट भी नहीं छेड़ा जाएगा और उनको चाहिए कि गृह मंत्री की इस बात का विश्वास करें।