फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   people started encroachment on government land

लोग लॉकडाउन के दौरान राज्य व वन भूमि पर करने लगे अतिक्रमण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
people started encroachment on government land
राजौरी । पूर्ण लॉकडाउन का लाभ उठाते हुए कुछ लोग राजौरी जिले में राज्य और वन भूमि के अतिक्रमण में लिप्त पाए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के विभिन्न इलाकों से सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण की कई शिकायतें मिली हैं। जिन क्षेत्रों से शिकायतें मिली हैं उनमें थुड़ी, जमोला और राजौरी तहसील के अन्य क्षेत्र और कोटरंका उप जिले के खवास आदि गांव शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि एक तरफ नागरिक प्रशासन और पुलिस विभाग के कर्मचारी और अधिकारी दिन रात काम कर रहे हैं, ताकि कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ और लोगों की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया जा सके, जबकि दूसरी तरफ ऐसे लोग लॉकडाउन को लागू करने में बाधा पैदा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजौरी ज़िले मै विभिन्न जगहो से राजस्व और वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा 50% से अधिक शिकायतों का सत्यापन किया गया और वास्तविक पाया गया। लॉकडाउन के दौरान सरकारी जमीन के अवैध अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन को राजौरी तहसील से राज्य एवं वन भूमि पर अतिक्रमण की लगभग 18 शिकायतें मिली हैं। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) शेर सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को पास जारी किए गए हैं और उन्हे कड़े निर्देश दिये गए हैँ कि सरकारी संपत्ति को हड़पने वाले अतिक्रमणियों के खिलाफ कड़ी करवाई कर रिपोर्ट सौंपी जाये। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed