{"_id":"610ede028ebc3e72a012447e","slug":"kabaddi-competetion-rajouri-news-jmu241112428","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा में हुई कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा में हुई कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
नौशेरा मे खेली गई कबड्डी प्रतियोगिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों ही टीमों ने भाग लिया।
महिला वर्ग का फाइनल मैच गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल नौशेरा और हायर सेकेंडरी स्कूल लारोका के बीच हुआ। इसमें गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल ने प्रतिद्वंद्वी को 19-15 से हराया। वहीं, पुरुष वर्ग का फाइनल मैच बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल नौशेरा और हायर सेकेंडरी स्कूल किला दरहाल के बीच हुआ, जिसमें बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल नौशेरा ने एकतरफा मुकाबले में 23-9 से जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मुख्य अतिथि रहे। मैचों में बिक्रमजीत चौधरी, जसपाल सिंह, रोमी चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज प्रकाश, राजेश कुमार, रवि कांत और पंकज ठाकुर सभी पीईएम/पीईटी ने अंपायरिंग की। इस मौके पर हायर सेकेंडरी स्कूल लारोका के प्रधानाचार्य सरदार जसवंत सिंह समेत गुलजार अहमद और राकेश शर्मा, राकेश चौधरी पीईएम, आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट की विजेता टीमें 9 अगस्त को हायर सेकेंडरी लंबेडी में डंडेसर जोन के विजेताओं के खिलाफ खेलेंगी।