{"_id":"6a2489ffb572d5743d0336ff","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107426-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: समर वेकेशन में निजी स्कूलों की निगरानी के लिए छह सदस्यीय समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: समर वेकेशन में निजी स्कूलों की निगरानी के लिए छह सदस्यीय समिति गठित
Sun, 07 Jun 2026 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खास खबर
कई स्कूल भीषण गर्मी में भी चुपके से लगाते हैं कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। जोनल शिक्षा अधिकारी (जेडईओ) बशीर वाणी ने समर वेकेशन के दौरान निजी स्कूलों को सरकार के अवकाश संबंधी आदेशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए छह सदस्यीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। आदेश के अनुसार निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू की ओर से जारी समर वेकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समर जोन के सभी शैक्षणिक संस्थानों में पहली से 12वीं कक्षा तक 1 जून 2026 से 22 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इसी अवधि में निजी स्कूलों की गतिविधियों की निगरानी और निरीक्षण के लिए यह समिति गठित की गई है। समिति में लेक्चरर सुभाष चंद्र को समिति का चेयरमैन बनाया गया है। लेक्चरर डॉ. तारिक अजीज, मास्टर अनवर हुसैन, मास्टर टंकेश्वर शर्मा, शिक्षक मोहम्मद शकूर और शिक्षक अख्तर अहमद को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
समिति की जिम्मेदारियां
जेडईओ के आदेश के अनुसार समिति को जिम्मेदारियोें में समर वेकेशन के दौरान राजोेरी जोन के निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण करना होगा। साथ ही यह सुनिश्चित करना कि कोई भी निजी स्कूल अवकाश अवधि में कक्षाएं, कोचिंग, रिमेडियल टीचिंग, परीक्षाएं या अन्य शैक्षणिक गतिविधियां संचालित न करे। सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार के समर कैंप, विशेष कक्षाएं, ट्यूशन सत्र, कार्यशालाएं या विद्यार्थियों से जुड़ीं अन्य गतिविधियां आयोजित न होने देना। नियमित आधार पर निरीक्षण रिपोर्ट जेडईओ कार्यालय को प्रस्तुत करना और किसी भी उल्लंघन की तत्काल सूचना देना और सरकार के समर वेकेशन आदेशों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की संस्तुति करना शामिल है।
विज्ञापन
निजी स्कूलों को चेतावनी
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी निजी स्कूल प्रबंधन और संस्थानों के प्रमुखों को अवकाश कार्यक्रम का अक्षरशः पालन करना होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही, विचलन या आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित संस्थान के खिलाफ मान्यता रद्द करने, जुर्माना लगाने अथवा अन्य आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है।