{"_id":"6aa0742ba83983389a01e3b1","slug":"attempt-to-smuggle-cattle-in-a-centro-car-foiled-two-cattle-rescued-car-seized-rajouri-news-c-289-1-sjam1009-114539-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: सेंट्रो कार में गो तस्करी का प्रयास नाकाम, दो गोवंशीय पशु छुड़ाए, कार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: सेंट्रो कार में गो तस्करी का प्रयास नाकाम, दो गोवंशीय पशु छुड़ाए, कार जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पशु तस्कर नये नये हथकंडे अपना रहे हें। पुलिस ने सैंट्रो कार में पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दो गोवंशीय पशुओं को छुड़ाया तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सेंट्रो कार को जब्त कर लिया।
जिला पुलिस के अनुसार विश्वसनीय सूचना मिलने पर थाना सांबा की टीम ने सिडको चौक फ्लाईओवर पर नाका लगाया। इस दौरान संदिग्ध सेंट्रो कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगा ले गया।
पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया और राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सपवाल में दूसरा नाका लगाकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक ने फिर बचने का प्रयास किया, लेकिन नानके चक पुल के पास कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो गोवंशीय पशु अमानवीय तरीके से बंधे हुए मिले, जिन्हें बिना किसी अनुमति के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तथा तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना सांबा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सांबा पुलिस ने कहा कि जिले में गो-तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नाकों पर सघन जांच अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।