फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Inaugaration

हर अंतिम भारतीय को मुख्यधारा से जोड़ रही है मोदी सरकार : विबोध

विज्ञापन
Inaugaration
राजोरी भाजपा जम्मू-कश्मीर के महासचिव विबोध गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि एलजी मनोज सि
राजोरी। भाजपा जम्मू-कश्मीर के महासचिव विबोध गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि एलजी मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के दूरस्थ, पहाड़ी और सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास, संपर्क, शिक्षा और पर्यटन की मुख्यधारा में लाए हैं।
विज्ञापन

विबोध गुप्ता ने शुक्रवार को राजोरी के टंडवाल इलाके में एक करोड़ रुपये की निर्माण लागत वाली सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विबोध ने कहा कि एलजी सरकार ने प्रदेश में विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में विकासोन्मुखी दृष्टिकोण सुनिश्चित किया। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की सामाजिक प्रगति पर जोर दिया है।
विज्ञापन

विबोध ने जोर देकर कहा कि 5 अगस्त 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से सुव्यवस्थित हो गई है, जिसने केंद्र शासित प्रदेश में शांति, प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है। जम्मू-कश्मीर में आम आदमी सशक्त महसूस कर रहा है, और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त विश्वास व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विबोध ने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सड़कों और राजमार्गों के माध्यम से हर अंतिम भारतीय को मुख्य धारा से जोड़ रही है। नई सड़क से टंडवाल की अर्थव्यवस्था और विकास को बढ़ावा मिलेगा, गांव में खुशहाली आएगी। इस अवसर पर बोलते हुए पार्षद योगेश शर्मा ने कहा कि टंडवाल में जबर्दस्त विकास हुआ है। सड़क निर्माण से विकास को और गति मिली है। उन्होंने लोगों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए लोगों को हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed