{"_id":"69a6c88ed5d59b73bc0184ec","slug":"crpf-personnel-suffers-gunshot-injury-in-rajouri-hospitalised-rajouri-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग: राजोरी में गोली चलने से जवान जख्मी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग: राजोरी में गोली चलने से जवान जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 03 Mar 2026 05:10 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:10 PM IST
सार
राजोरी जिले के तंदवाल क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप में संदिग्ध परिस्थितियों में एक जवान को गोली लग गई। घायल जवान को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में मंगलवार को सीआरपीएफ के एक जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घटना के बाद जवान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, यह घटना राजोरी के पास तंदवाल क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुई। गोली लगने के बाद घायल जवान को तुरंत राजोरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी)अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और गोली चलने की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।