फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   one dead and six injured in road accident

सड़क हादसे में दुकानदार की मौत, छह जख्मी

Tue, 17 May 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला/राजोरी
अमर उजाला/राजोरी Updated Tue, 17 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
one dead and six injured in road accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

शहर के धूधाधारी मंदिर के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दुकानदार को पीछे से टक्कर मार कर दी। इस हादसे में दुकानदार की मौत हो गई। कार ने दो राहगीरों को भी टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हादसे में कार में सवार चार लोग भी जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार (जेके02एके-4799) शहर के नगेश पुल वाली साइड से नौशेरा की तरफ जा रही थी। धूधाधारी मंदिर के पास सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाई। इसी बीच कार में रखा अचार का डिब्बा ब्रेक के नीचे आ गया, जिससे ब्रेक नहीं लगा और कार ने एक दुकानदार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


चश्मदीदों के अनुसार इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े दो अन्य राहगीरों को भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकानदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दोनों राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार में सवार चार लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सेना के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार घायल मोहम्मद कबीर निवासी जवाहरनगर, मोहम्मद शकील चालक निवासी गराती, अब्दुल कबीर निवासी गराती, नुसरत कोसर निवासी केरी, मोहम्मद इरशाद निवासी मुरादपुर और देव राज शर्मा निवासी वार्ड दस राजोरी का उपचार जारी है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed