{"_id":"5c8ea3a0bdec22144424750a","slug":"21552851872-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवा की खेप के साथ पिता-पुत्र काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजोरी। जिला पुलिस ने रविवार को शहर में दाखिल होने से पहले पिता-पुत्र को नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएसपी जुगल मनहास के अनुसार राजोरी पुलिस स्टेशन की टीम ने एसएचओ एजाज हैदर ने डीएसपी आपरेशन प्रणव महाजन की अगुवाई में शहर के सलानी क्षेत्र में विशेष नाका लगा रखा था। पुलिस टीम वहां से गुजर रहे हर वाहन को जांच के बाद ही आगे जाने दे रही थी। तभी वहां से दो लोग पुलिस को देख निकलने का प्रयास करने लगे। पुलिस के सतर्क जवानों ने दोनों को पकड़ उनकी जांच की तो उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद हुईं। एसएसपी के अनुसार पुलिस ने मंजूर अहमद व उसके पुत्र वकार अहमद निवासी वार्ड नौ के कब्जे से 1224 नशीले कैप्सूल व 1120 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।