{"_id":"5bca4490bdec22699e08665f","slug":"21539982480-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बने राम मंदिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अयोध्या में बने राम मंदिर
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए हिंदू संगठनों का अयोध्या चलो मार्च पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता परिषद के राज्य अध्यक्ष युगवीर गुप्ता की अगुवाई में अयोध्या के लिए निकले। जम्मू-पुंछ हाईवे स्थित चिंगस इलाके में पुलिस ने हिंदू संगठनों के वाहनों को रोका व उन्हें अयोध्या जाने से रोका। इस अवसर पर हिंदू संगठनों ने भारत माता की जय व जय श्री राम के नारे लगाए व अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही। गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मेें केंद्र सरकार की चुप्पी व सुस्त कार्यप्रणाली के चलते उन्होंने अयोध्या चलो मार्च निकाला। पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया। पुलिस ने हिंदू संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर राजोरी लाया व जमानत पर सभी को रिहा कर दिया। ब्यूरो