{"_id":"6691c510ad51b09702043db7","slug":"action-taken-against-drug-peddler-rajouri-news-c-272-1-raj1001-102455-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में नशा तस्कर की लाखों की संपत्ति अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में नशा तस्कर की लाखों की संपत्ति अटैच
Sat, 13 Jul 2024 05:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। नशा तस्करी के खिलाफ शिकंजा कसते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को राजोेरी शहर के ठुडी क्षेत्र में लाखों रुपये की संपत्ति अटैच की है। यह संपत्ति पुलिस स्टेशन राजोरी में दर्ज एनडीपीएस के मामले से जुड़ी है।
पुलिस ने कहा कि यह संपत्ति कुख्यात तस्कर मेहरोज आजम निवासी ठुडी राजोेरी की है। आरोपी पर पुलिस स्टेशन राजोेरी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे 2 बार नशीली दवाओं की खेप के साथ राजोरी से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि राजोेरी ठुडी में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान वाली संपत्ति अटैच की गई। संपत्ति का मूल्य लाखों रुपए है। आरोपी ने स्थानीय युवाओं को नशा बेचकर जमा किए गए पैसे से यह संपत्ति अर्जित की थी।
संपत्ति अटैच की कार्रवाई एएसपी मुसादिक बसु के नेतृत्व में डीएसपी मुख्यालय अश्वनी शर्मा, एसएचओ ऐजाज अहमद वानी, पीएसआई साहिल चौधरी के साथ कार्यकारी मजिस्ट्रेट शाम लाल के साथ एक पुलिस टीम ने एसएसपी राजोरी रणदीप कुमार की देखरेख में की। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और यह जिले में पिछले दिनों की गई बड़ी कार्रवाई से स्पष्ट है।