{"_id":"30-25573","slug":"Rajouri-25573-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने कमाल को लताड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने कमाल को लताड़ा
Rajouri
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजोरी। नेशनल कांफ्रेंस के नेता डा. मुस्तफा कमाल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के खिलाफ बीते दिनों की गई टिप्पणी के चलते कांग्रेसियों ने कड़ा ऐतराज जताया।
कांग्रेसियों ने कहा कि मुख्यमंत्री डा. कमाल द्वारा की गई टिप्पणी पर अपना रुख स्पष्ट करें, वरना कांग्रेसी मुस्तफा कमाल के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। इस संदर्भ में वीरवार को लवली गुप्ता की अध्यक्षता में जिले के निजी दौरे पर आए कांग्रेस विधायक मोहम्मद शरीफ निजा से मिल कर उन्हें अपने रुख से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता लवली गुप्ता ने कहा की आज राज्य में कांग्रेस की बदौलत ही उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री के पद पर असीन हैं, लिहाजा नेकां नेता द्वारा गुलाम वनी आजाद के खिलाफ की गई टिप्पणी को कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाशत नहीं करेंगें। इस अवसर पर कांग्रेस नेता ने डोडा के कांग्रेस विधायकों के उस स्टैंड का भी स्वागत किया, जिसमें कांग्रेसी विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लेने की बात कही है ।