फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Trailer truck stuck under flyover; traffic jam at Saror Adda.

Rajouri News: फ्लाईओवर के नीचे फंसा ट्राला, सरोर अड्डा में लगा जाम

विज्ञापन
Trailer truck stuck under flyover; traffic jam at Saror Adda.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा। नगर के सरोर अड्डा में सोमवार को फ्लाईओवर के नीचे से गुजरते समय एक ट्राला पुल से टकराकर फंस गया। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के अनुसार, ट्राला चालक अंशु जम्मू से दिल्ली की ओर जा रहा था। बाड़ी ब्राह्मणा सरोर अड्डा से पहले एक तरफा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी। जैसे ही ट्राला सरोर अड्डा पहुंचा और फ्लाईओवर के नीचे से निकलने लगा, उसका ऊपरी हिस्सा पुल से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्राला वहीं फंस गया।
विज्ञापन


चालक अंशु ने आरोप लगाया कि फ्लाईओवर की ऊंचाई निर्धारित मानकों से कम है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ट्राला फंसने के चलते सरोर अड्डा में जाम की स्थिति बनी रही। वाहन को पुल के नीचे से निकालने के लिए स्थानीय लोगों और संबंधित कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में प्रयासों के जरिए ट्राले को बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू किया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त स्थान पर पहले भी बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फ्लाईओवर की ऊंचाई की जांच करवाने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed