{"_id":"30-25509","slug":"Rajouri-25509-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा दिवस पर औजार पूजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा दिवस पर औजार पूजे
Rajouri
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजोरी/नौशेरा। नगर में बुधवार को जगह-जगह समारोह आयोजित कर विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कारीगरों ने झांकियां निकाल कर तथा प्रसाद वितरित कर विश्वकर्मा दिवस मनाया। कारीगर वर्ग ने अपने हथियारों तथा मशीनों की भी पूजा अर्चना की। नगर में बस अड्डे पर विश्वकर्मा दिवस पर विशाल समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कारीगरों को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा के जीवन काल पर प्रकाश डाला। साथ ही सरकार पर कारीगरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में बुनियादी ढांचा तैयार करने में कारीगर वर्ग का बड़ा योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज कारीगरों को दो वक्त का खाना भी मुश्किल से नसीब हो रहा है। उधर, जवाहर नगर कस्बे में भी कारीगरों ने विश्वकर्मा दिवस पर अपनी मशीनों तथा औजारों की पूजा अर्चना की तथा प्रसाद वितरित कर विश्वकर्मा दिवस मनाया।
नौशेरा में भी विश्वकर्मा दिवस पर नगर के सभी कारीगरों ने अपने औजारों की पूजा की दिनभर अपने औजारों की पूजा की गई। फूलों को औजारों पर सजा पूजा अर्चना की गई। दिनभर कामकाज ठप रखा गया। कारीगरों में रविपाल, बिटा शर्मा, सुरेश आदि ने बताया कि वर्ष में एक बार विश्वकर्मा जी को याद किया जाता है। आज उनका दिवस धूमधाम से मनाया गया है।