फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

जिला पुलिस की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा पर गोष्ठी का आयोजन कराया

विज्ञापन
cultural
पुंछ पुलिस की तरफ से आयोजित गोष्ठी के वक्ताओं को सम्मनित करते पुलिस अधिकारी - फोटो : POONCH
पुंछ। जिला पुलिस की तरफ से वीरवार को शहीदों की याद में आयोजित कराए जा रहे दस दिवसीय कार्यक्रमों के तहत पुलिस लाइन में राष्ट्रीय सुरक्षा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शहीदों के परिजनों, गण्यमान्य नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस गोष्ठी में जिले के कई गण्यमान्य वक्ताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु सभी को एकजुट होकर खड़े होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा में जम्मू-कश्मीर पुलिस की भूमिका एवं बलिदान को उजागर करते हुए पुलिस के शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी डीआर सचिन गुप्ता ने की, जबकि एएसपी खालिद अमीन मुख्य अतिथि रहे। वक्ताओं को पुलिस की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खालिद अमीन ने कहा कि पुलिस की तरफ से 21 अक्तूबर राष्ट्रीय पुलिस दिवस के दिन से कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीदों को याद किया जा रहा है। इस दौरान हमारे अधिकारी शहीदों के घरों में पहुंच कर उनके आश्रितों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जानने के साथ ही उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी हो उसका पता लगाकर उस परेशानी का निवारण करने का काम भी कर रहे हैं। शहीदों की याद में इस प्रकार का आयोजन किए जाने के पीछे एक ही उद्देश्य है कि शहीदों के परिजनों का इस बात का अहसास दिलाना है कि शहीदों और उनके परिजनों को कोई नहीं भूला है बल्कि हर कोई उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल पद्मश्री शंभू नाथ खजूरिया, सेेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी केके कपूर, प्रिंसिपल ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल सुदर्शन कुमार, प्रोफेसर फतेह मोहम्मद अब्बासी और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सुरजन सिंह ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed