{"_id":"6b03505bab8ce1cfff01f228","slug":"a-moving-dumper-caught-fire-at-ghagwal-chowk-driver-saved-poonch-news-c-289-1-sjam1009-115701-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: घगवाल चौक में चलते डंपर में लगी आग, चालक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: घगवाल चौक में चलते डंपर में लगी आग, चालक बचा
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के घगवाल के जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य चौक में रविवार को एक चलते डंपर में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते डंपर के पिछले हिस्से में फैल गई, जिससे वाहन के पिछले टायर और पीछे का हिस्सा बुरी तरह जल गया। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे से गुजर रहे लोगों ने चलते डंपर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकल आया। इस कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस तथा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को अन्य वाहनों या आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण डंपर का टायर फटना बताया गया है। वहीं शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना के चलते कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।