{"_id":"6b034fea27e8fa53800d34bd","slug":"two-accused-absconding-for-six-years-apprehended-by-samba-police-poonch-news-c-289-1-sjam1009-115706-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: छह साल से फरार दो आरोपी सांबा पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: छह साल से फरार दो आरोपी सांबा पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं के मामले में थी तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। फरार आरोपियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सांबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले छह वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी थाना सांबा में दर्ज एक पुराने आपराधिक मामले में वांछित थे।
पुलिस के अनुसार, पुलिस पोस्ट सपवाल और पुलिस पोस्ट सिडको की टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए आलम हुसैन तथा बशीर अहमद दोनों निवासी रख ब्रोथियां, तहसील विजयपुर, जिला सांबा, को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी एफआईआर में दर्ज मामले में वांछित थे।
यह मामला थाना सांबा में भारतीय दंड संहिता की धारा हत्या का प्रयास, के तहत दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आलम हुसैन के खिलाफ माननीय न्यायालय सांबा द्वारा गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
सांबा पुलिस ने कहा कि यह गिरफ्तारी लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को कानून के दायरे में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।