Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Warning issued: After availing of subsidies, now facing a lockout protests on the streets threatened.

Poonch News: सब्सिडी का लाभ लेकर अब तालाबंदी, सड़क पर उतरने की चेतावनी

विज्ञापन
Warning issued: After availing of subsidies, now facing a lockout protests on the streets threatened.
सांबा के सिडको औद्योगिक क्षेत्र से पलायन कर रहीं इकाइयां, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
विज्ञापन

क्रासर
बंद होते कारखानों पर युवाओं का फूटा गुस्सा, निकाले जा रहे श्रमिकों को मुआवजा व उद्योग दोबारा शुरू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सिडको औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित कई कारखानों के बंद होने और इकाइयों के अन्य राज्यों में पलायन की प्रक्रिया शुरू होने से स्थानीय कर्मचारियों और युवाओं में भारी आक्रोश है। स्थानीय युवाओं ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन और केंद्र सरकार से मांग की है कि उद्योग प्रबंधनों को सांबा में ही कारखाने दोबारा शुरू करने के सख्त निर्देश दिए जाएं। साथ ही, नौकरी से निकाले जा रहे श्रमिकों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाया जाए।
स्थानीय युवा सुरिंदर सिंह, रजिंदर सिंह, रिंकू, अनिल और दिनेश ने उद्योगपतियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई औद्योगिक इकाइयों ने पहले सरकारी सब्सिडी और रियायतों का भरपूर लाभ उठाया, और अब वे अपने कारखानों पर ताले लगाकर अन्य राज्यों की ओर रुख कर रहे हैं। उद्योगों के इस पलायन से सांबा क्षेत्र के हजारों परिवारों के सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि स्थानीय लोगों ने इन उद्योगों की स्थापना से लेकर उनके सुचारू संचालन तक हर स्तर पर पूरा सहयोग दिया। लेकिन, आज उन्हीं स्थानीय कर्मचारियों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। युवाओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते ठोस हस्तक्षेप कर कर्मचारियों के हितों की रक्षा नहीं की, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने मांग की कि छंटनी का शिकार हो रहे सभी कर्मचारियों को उचित मुआवजा और अन्य वैधानिक लाभ तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देने से ही रुकेगा पलायन : डॉ. मन्याल
हमने सरकार से मांग की है कि स्थानीय लोगों को खुद के कारखाने लगाने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जाए। यदि स्थानीय लोग उद्योग स्थापित करेंगे, तो उनमें स्थानीय युवाओं को ही रोजगार मिलेगा और वे अन्य राज्यों की ओर पलायन नहीं करेंगे। वर्तमान में बाहरी कारखाना प्रबंधक केवल सब्सिडी के लाभ के लिए दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं, जिससे स्थानीय रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। - डॉ. देवेंदर मन्याल, विधायक (रामगढ़, सांबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed