फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   corona

कोरोना जांच के बिना नगर में नहीं होगा प्रवेश

विज्ञापन
corona
पुंछ। जिले में अभी तक जारी कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अब नई पहल शुरू की है। इसके चलते अब पुंछ नगर में बिना जांच कराए किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। कोरोना की रैपिड जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही जिले के अन्य क्षेत्रों अथवा जिले के बाहर से पुंछ नगर में आने वालों को आगे बढ़ने दिया जा रहा है। ताकि करवाचौथ और दीपावली को लेकर खरीदारी करने आने वालों की बाजारों में भीड़ जुटने पर भी संक्रमण का खतरा पैदा न हो।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुंछ नगर में प्रवेश के सभी रास्तों पुलस्त नदी पर स्थित शेरे कश्मीर पुल के इस पार, बेतार नदी के पुल के इस पार, मंडी पुंछ मार्ग पर सुखा कट्ठा और बनवत डोकरी की तरफ के मार्ग पर कामसर में कोरोना जांच की टीमें तैनात की हैं। जो पुलिस की सहायता से वाहनों अथवा पैदल नगर में प्रवेश करने वालों को इन कोरोना जांच शिविरों में लाकर उनकी कोरोना जांच कर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हेें आगे बढ़ने देते हैं।
विज्ञापन

इस बारे में राजा सुखदेव सिंह की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर शमीम उन निस्सा बट्टी का कहना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदम में अब यह कदम उठाया जा रहा है कि बाहर से नगर में आने वालों की प्रवेश मार्गों पर ही जांच कर उन्हें नगर में आने दिया जा रहा है। ताकि अगर कोई संक्रमित मिल जाए तो उसे नगर में अन्य लोगों के संपर्क में से पहले ही क्वारंटीन किया जा सके। क्योंकि इससे पहले हमने नगर के सभी दुकानदारों के तीन-तीन बार टेस्ट करा रखे हैं। ऐसे में अगर कोई कोरोना संक्रमित बाहर से बाजार में आएगा तो संक्रमण फैल जाएगा। उसे रोकने के लिए ही हमने ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि वर्तमान में जिले में 180 पॉजिटिव मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed