फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Ceasefire violation

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की चौकी तबाह, दो सैनिक ढेर

विज्ञापन
Ceasefire violation
पुंछ। पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष विराम के उल्लंघन से बाज नहीं आ रही। वीरवार को पुंछ के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर की गई गोलाबारी के जवाब में सेना ने पाकिस्तानी सेना की एक चौकी तबाह कर दी और दो सैनिक ढेर कर दिए, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने वीरवार देर शाम शाहपुर सेक्टर के काईयां क्षेत्र में अचानक गोलाबारी शुरू कर दी थी। सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इससे लोगों में भी दहशत फैल गई थी। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में काईयां क्षेत्र में उस पार स्थित पाकिस्तानी सेना की एक चौकी पूरी तरह तबाह हो गई और दो सैनिक मौके पर ही ढेर हो गए, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गोलाबारी के डर से कई घंटे बाद उठाईं जवानों की लाशें
सूत्रों के मुताबिक इसके बाद पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी बंद कर दी गई, लेकिन जवाबी कार्रवाई से खौफजदा पाकिस्तानी सेना को घंटों तक घायल और मृत जवानों को वहां से निकालने की हिम्मत नहीं हुई। कई घंटों के बाद छुपते-छुपाते घायल और मृत जवानों को वहां से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईबी पर भी पाकिस्तान ने रात भर दागे गोले
हीरानगर। पाकिस्तान ने वीरवार रात भी आईबी पर हीरानगर सेक्टर में करीब सात घंटे गोलाबारी की। पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से वीरवार रात दस बजे गोलाबारी शुरू की, जो शुक्रवार सुबह पांच बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की चांदवां, मनियारी, फकीरा पोस्ट व उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

बता दें, पाकिस्तान ने बुधवार रात करीब साढ़े बजे से वीरवार सुबह साढ़े चार बजे तक भी हीरानगर सेक्टर के छन्न टांडा और चक चंगा गांवों में गोलाबारी की थी। इसमें दोनों गांवों के कुल नौ घरों को नुकसान पहुंचा था। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed